चाईबासा, मार्च 26 -- नोवामुंडी,संवाददाता। टाटा स्टील के लिंक रोड स्थित पूजा पंडाल में मंगलवार से कलश स्थपना के साथ चैती दुर्गा पूजा की शुरुआत हो गई है। देवी दुर्गा की प्रतिमा को पूजा पंडाल में स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। बुधवार को चैती वसंती नवरात्र की सप्तमी पूजा मनाई जा रही है। मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा हुई। समिति सचिव बापी मन्ना ने बताया कि नोवामुंडी लिंक रोड में 1983 के दशक में वसंती पूजा की शुरुआत की गई। इसबार 43 वीं वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। भव्य पूजा पंडाल तैयार कर प्रतिमा स्थापित किया गया है। मीना बाजार और नन्हें बच्चों के लिए वूगी-वूगी नृत्य संगीत कार्यक्रम आयोजन किया गया है। आयोजन में पूजा समिति में अध्यक्ष मनबहाल बड़ाइक,सचिव बापी मन्ना,कोषाध्यक्ष सतीश माझी,विजय भादुड़ी,मनोरंजन प्रभारी सुरोजीत सरकार के अलावा सक्रिय...