शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा और लोगों ने विधि-विधान से माता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा विश्वनाथ मंदिर, मनोकरड़ मंदिर, लंगोटी बाबा मंदिर, हनुमत धाम, ओसीएफ स्टेट मंदिर तथा काली बड़ी मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इन मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिरों में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई। भक्तों ने मां कालरात्रि को प्रसाद अर्पित कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...