शामली, मार्च 25 -- शामली। बुधवार को चैत्र नवरात्र के सातवे दिन देवी मंदिरों में मां के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा- अर्चना की गई। देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गुरूवार दुर्गा अष्टमी पर देवी की पूजा अर्चना के बाद ही व्रत खुल जायेगे। नवरात्रि के सातवें दिन मां के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा- अर्चना की जाती है। मां कालरात्रि का रूप अत्यंत भयानक है, लेकिन माता रानी अपने भक्तों को सभी कष्टों से छुटकारा दिलाती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है। मां कालरात्रि का शरीर अंधकार की तरह काला है। बुधवार को शहर के सब्जी मंडी स्थित अटठे वाला देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड रही। मंदिर में देर शाम आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी को नारियल चढाया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओ...