अमरोहा, मार्च 26 -- अमरोहा। चैत्र नवरात्र पर्व के सातवें दिन बुधवार को माता के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना देवी मंदिरों से लेकर घरों तक विधि विधान संग की गई। देवी भक्तों ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। स्थानीय वासुदेव तीर्थ स्थल, श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर, 84 घंटे वाला मंदिर, रियासत मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मां को नारियल, चुनरी, बताशा, फूल आदि अर्पित किए। ज्‍योतिषाचार्य पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि नवरात्र पर्व के सातवें दिन माता के सप्तम स्वरूप कालरात्रि के दर्शन-पूजन का विधान है। काल का विनाश करने की शक्ति के कारण इन्हें कालरात्रि कहा गया। देवी कालरात्रि का स्वरूप विकराल किंतु अत्यंत शुभ है। मान्यता है कि देवी कालरात्रि अकाल मृत्यु से बचाने वाली और...