गंगापार, मार्च 25 -- मां कालरात्रि की आराधना को लेकर क्षेत्र के देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक, पूजन-अर्चन और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। गांवों में भजन मंडलियों द्वारा देवी गीतों की गूंज सुनाई दी, वहीं घर-घर में देवी पाठ और कीर्तन का आयोजन हुआ। मां काली शक्तिपीठ करछना, नारायणी धाम नरैना, मां विन्ध्यवासिनी धाम चकमिश्रान घटवा, शीतलाधाम हिंदूपुर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...