उन्नाव, मार्च 9 -- अचलगंज। जगजीवनपुर गांव स्थित मां कामाक्षिणी देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हवन-पूजन, श्रृंगार और जवाबी कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। जवाबी कीर्तन में मध्य प्रदेश के छतरपुर से आए कीर्तनकार बाबूलाल राजपूत और कानपुर की गायिका क्रांति माला शर्मा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत 'स्वर सरगम संगीत का कुछ ज्ञान नहीं मां, पूजन-भजन अर्चन का भान नहीं मां, आई शरण में तेरी उद्धार करो मां' भक्ति गीत से की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का संचालन अभिजीत श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.