खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि सम्पूर्ण भारत वर्ष में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के द्वारा उत्कृष्ट सेवा और बिक्री के लिए जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत भरतनगर स्थित मां कात्यायनी पेट्रोल पंप को चेयरमैन विकास कौशल द्वारा सम्मानित किया गया। पंप के संचालक डॉ. सलील कुमार ने सोमवार को बताया कि यह सम्मान सिर्फ मुझे नहीं पूरे खगड़ियावासियों सहित सम्पूर्ण बिहार के लिए है। खगड़िया जैसे छोटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है। बिहार, यूपी, उत्तराखंड, झारखंड से मेरा एकमात्र चयन हुआ। मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के सभी सदस्यों के साथ व खगड़िया के सभी अभिभावकों के आशीर्वाद से संभव हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है खगड़ियावासियों का आशीर्वाद व सहयोग हमेशा मेरे साथ रहेगा। इधर सम्मानित किए जाने पर लगातार लोगों से उन्हें बधाई मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस...