हापुड़, मार्च 24 -- चैत्र नवरात्र के छठे दिन यानी मंगलवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की भक्तों ने विधि-विधान से पूजन किया। अपने-अपने घर में पूजन के बाद नगर व देहात के प्रसिद्ध मंदिरों में माथा टेककर माता रानी का आर्शीवाद लिया। मां से परिवार की सुख शांति की प्रार्थना की।भक्तों ने नवरात्र को चौथे दिन माता रानी का रोली, चंदन, लौंग, बताशा, पान, सुपारी, नारियल, पुष्प, फल आदि से पूजन किया। नगर के प्रसिद्ध मंदिर मां आद्यशक्ति चंडी मंदिर, मां मंशा देवी मंदिर, मां काली मंदिर, मां चंडी मंदिर, नौ देवी मंदिर में सुबह से ही दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा, जिस कारण देवी मंदिरों के कपाट भी दोपहर दो बजे तक खोले गए, ताकि भक्त मां के दर्शन कर सकें।वहीं भक्तों ने माता रानी को श्रंगार और चोला चढ़ाया। शाम को चंडी मंदिर में आयोजित होने वाले डां...