गाजीपुर, मार्च 24 -- गाजीपुर। चैत्र नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने विधि-विधान से मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसरों में घंट-घड़ियाल और "जय माता दी" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने फूल, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर माता का आशीर्वाद लिया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और दुर्गा सप्तशती का पाठ भी आयोजित किया गया, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक बन गया।शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही स्वयंसेवकों ने भी भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग किया। साफ-सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.