गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में चैत्र नवरात्र के छठवें दिन मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की कतारे लगी रहीं। मंगलवार को मां भगवती के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन करके परिवार की सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मांगा। शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर में हरियाण-राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। तीन दिनों तक माता मंदिर में दर्शन के लिए कतारे रहेंगे। मंगलवार को चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। वहीं डीएलएफ स्थित साईं मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर, माता मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, भीमनगर के कृष्ण मंदिर और राजीव नगर के गुफा वाला मंदिर समेत अन्य अन्य मंदिरों में पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्...