एटा, मार्च 24 -- मंगलवार को मां भगवती के षष्ठम स्वरूप मां कात्यायनी की उपासना-आराधना की गई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए मां को समर्पित 'या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नम:।। जैसे महामंत्रों का जाप करते हुए माता के घोष लगाए। घंटे घड़ियालों एवं शंख की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। चैत्र नवरात्र के छठवे दिन शहर के काली माता, पथवारी माता, शीतला देवी, भगीपुर माता मंदिर सहित जनता दुर्गा मंदिर के अलावा गली-मोहल्लों के देवी मंदिरों में प्रात: पांच बजे से ही भक्तों की कतारें उमड़ना शुरु हो गई। मंदिरों पर पहुंच श्रद्धालुओं ने सबसे पहले माता का गंगाजल, दूध एवं शहर से अभिषेक किया। मां की अराधना करते समय ऊं देवी कात्यायनीयै नम: का जाप किया। वहीं महिला श्रद्धालुओं ने देवी पार्वती को सुहाग...