रुडकी, मार्च 24 -- चैत्र नवरात्रि के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां कात्यायनी की पूजा की और घरों में भी धार्मिक अनुष्ठान किए। मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नहर किनारे स्थित पंचशील काली माता मंदिर में दुर्गा सप्तशती, नव चंडी का पाठ विधि विधान से किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...