बलिया, मार्च 26 -- बेल्थरारोड। तैलिक साहू सेवा समिति की ओर से 29 मार्च को राधिका मैरेज हाल में मां कर्मा बाई जयंती एवं समिति का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सामाजिक संवाद और समाज के विशिष्ट जनों का सम्मान समारोह होगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार साहू, महामंत्री दीपक साहू और कोषाध्यक्ष विनय साहू ने साहू समाज के लोगों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...