महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, निज संवाददाता। साहू तैलिक कल्याण समिति व भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से चिऊरहा में एसएसबी कैम्प के सामने रामसागर गुप्ता के आवास पर तेली समाज की आराध्य देवी कृष्ण भक्ति की उपासक भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने मां कर्मा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री गोविंद गुप्ता ने किया।जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने कहा कि मां कर्मा देवी ने सत्रहवीं सदी में राजस्थान के कालवा गांव में जन्म लेकर समाज को भक्ति, समानता व सेवा का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मां कर्मा बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं और उन्हें खिचड़ी का प्रसाद अर्पित करती थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.