अरेराज (मोतिहारी), अगस्त 7 -- बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के अरेराज में मां और 4 बच्चों की मौत से सनसनी मच गई है। गोविंदगंज थाना क्षेत्र में एक तालाब से शुक्रवार सुबह पांच शव बरामद किए गए। मरने वालों में मां, उसके दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। सभी बभनौली पंचायत के रहने वाले थे और गुरुवार शाम के बाद से घर से गायब थे। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह हादसा है या फिर सामूहिक आत्महत्या का मामला है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीला देवी, उनकी 11 वर्षीय बेटी अमृता कुमारी, 8 साल के बेटे अविनाश कुमार, 6 साल की बेटी पम्मी कुमारी और 4 साल के बेटे रवि कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुशील देवी गुरुवार शाम अपने चारों बच्चों के साथ घर से लापता हो गई थीं। ...