जौनपुर, दिसम्बर 17 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने मां और बेटे को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। थलोई गांव निवासी प्रमिला तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे शिवम तिवारी को दोपहर में पड़ोसी हरिकेश और उनके परिवार के लोगों ने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया तो वह घर के अंदर भाग आया। लेकिन उक्त लोगों ने घर में घुस कर सिर पर वार कर दिया। बचाव करने आई प्रमिला तिवारी पर भी वार किया, जिससे मां बेटे घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर परिवार के लोग फरार हो गए। मामले में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि उक्त का जमीनी विवाद चल रहा है, जिसमें कई बार मारपीट हो चुकी है। पुलिस ने पीड़ित महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद तहरीर के...