पटना, अगस्त 6 -- बिहार की राजधानी पटना में एक हादसे में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में पिता समेत तीन लोग जख्मी हो गए। एक ही परिवार के कई लोग ऑटो पर सवार होकर जा रहे थे जिसे बालू लदे ट्रक ने ठोकर मार दिया। घटना पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बिहटा-सरमेरा हाईवे (एसएच-78) पर घटी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बालू ट्रक के बेकाबू परिचालन के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सैदननपुर गांव के पास सीएनजी ऑटो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। ट्रक पर बालू लदा है। बेकाबू ट्रक ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी पर सवार सभी लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ऑटो में सवार घायलों को लोगों ने बाहर नि...