प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- इलाके के पूरे मादी (ननौती) निवासी मीरा देवी पत्नी रामबली मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार को करीब 10 बजे पड़ोसी माताबदल मिश्र ने बेटी प्रिया पर पानी की टोंटी उखाड़ लेने का आरोप लगाया। विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट करने लगे। जानकारी पर पीड़िता बीच-बचाव करने गई तो आरोपित पिंटू, किरन पत्नी पिंटू मिश्र, खुशबू पत्नी रवि मिश्र ने लाठी डंडा से मारपीट की और शोर मचाने पर जानलेवा धमकी दी और भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...