रांची, जून 1 -- मां घर से बेचती थी ब्राउन शुगर, पुत्र लाता था ग्राहक रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 16.43 ग्राम ब्राउन शुगर, 73 सौ रुपए नगदी और मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत अग्रवाल, कुसुम चौबे और उसका पुत्र अंकुश चौबे शामिल है। तीनों आरोपी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कुसुम और उसका पुत्र घर से ब्राउन शुगर की न सिर्फ शहरभर में सप्लाई किया करता है, बल्कि खुद भी घर से पुड़िया बनाकर बिक्री करते हैं।सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर करम चौक के पास मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में दो...