बुलंदशहर, जुलाई 9 -- अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-5 मोहम्मद नसीम ने खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव सीकरी में वर्ष 2010 में हुए मां और उसके दो बेटों की हत्या में पांच अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पांचों अभियुक्तों पर 1,06500-1,06500 रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। इस मामले में दो बाल अपचारी का मामला किशोर न्यायालय में विचाराधीन है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विमल कुमार ने बताया कि 11 नवंबर 2010 को खुर्जा नगर के गांव सीकरी निवासी वादिनी मुकदमा सुनीता पत्नी राजकुमार ने खुर्जा नगर कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह अपने पति राजकुमार, देवर दुष्यंत, सास विद्या देवी के साथ खेत से धान निकालकर उसे बुग्गी में भरकर अपने घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में पहले से ही दूसरे पक्ष के आरोपियों ने जमीन के विवाद में उन पर बलकटी...