भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर। मां आनंदी संस्था ने मंगलवार को शालिनी के नेतृत्व में विंटर कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए पिकनिक, डांसिंग, क्विज प्रतियोगिता एवं सामाजिक दायित्व से जुड़ी जानकारियां दी गईं। संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे फिजिकल एक्टिविटीज से दूर होते जा रहे हैं, जिसका मुख्य कारण इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग है। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को शारीरिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें, ताकि स्वस्थ भविष्य के साथ राष्ट्रहित में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.