सराईकेला, मार्च 9 -- खरसावां। खरसावां स्थित मां आकर्षणी मंदिर परिसर में मां आकर्षणी पूजा एवं मेला संचालन समिति की ओर से आभार सह धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित मां आकर्षणी की आखान यात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार तथा मुखिया सविता मुंडारी, ग्राम प्रधान शंकर हेम्ब्रम, हरमोहन महतो, राम सिंह सहित अन्य सहयोगियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर गागराई ने कहा कि मां आकर्षिणी देवी भक्तों की हर मुराद पूरी करती है। कहा कि मां के शक्ति पीठ को विकसित किया जाएगा। इसके लिए वे प्रयासरत हैं। इसके लिए राज्य स...