पलामू, अप्रैल 18 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलाम जिले के पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर नवनिर्मित मां अष्टभुजी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह शतचंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में झारखंड और बिहार राज्य के कई गांव के एक हजार श्रद्धालु सरैया बाजार से ढोल बाजे के साथ कलश लेकर पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर पहुंचे। कड़ी धूप में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली एवं लोगों में काफी उत्साह देखा गया। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया है। पुनपुन उद्गम स्थल कुंड की ख्याति झारखंड, बिहार सहित अन्य राज्यों में भी फैला है। यह भी पढ़ें- पुन:प्रेषित-जगन्नाथडीह-अहरडीह में श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू पुनपुन उद्गम स्थल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ रविकांत...