देहरादून, मार्च 27 -- श्री गुरु राम राय महाराज, श्री झंडा साहिब दरबार राजपुर स्थित मां अंबिका देवी प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर में गुरुवार को भव्य जागर संध्या में लोकगायक मंगलेश डंगवाल ने ढोल-दमाऊं की गूंजती थाप के साथ ऐसा समां बांधा कि पूरी घाटी भक्तिमय हो उठी। मां भगवती की स्तुति, नंदा राजजात की भावपूर्ण झलक और देवी के नव स्वरूपों के गुणगान ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस भव्य आयोजन में भक्ति का सैलाब जमकर उमड़ा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के चैयरमैन एवम् प्राचीन मां अम्बिका देवी मंदिर के संरक्षक श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यमंत्री प्रताप पंवार, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्...