धनबाद, मई 30 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह में संचालित मां अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग के खनन स्थल में शुक्रवार को हॉल रोड के स्लाइड करने से एक डोजर खाई में जा गिरी। इस घटना में डोजर ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह (33) की आग से झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर उपस्थित सह कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल ऑपरेटर को इलाज के लिए एम्बुलेंस से धनबाद ले गये, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ब्लॉक दो के क्षेत्रीय कोयला अधिकारियों के साथ-साथ कोयला भवन मुख्यालय से वरीय अधिकारियों की टीम पहुंची और घटना की जानकारी ली। शाम को डीजीएमएस की टीम भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान माइंस में सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। घटना शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे की बताई जा रही है।...