मथुरा, अगस्त 31 -- ब्रज क्षेत्र को मांस मदिरा मुक्त करने की मांग को लेकर बाराह घाट पर अनशन कर रहे रोहित मलान के समर्थन में रविवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। यहां से मथुरा कूच करना चाहा, लेकिन प्रशासन ने उनको इजाजत नहीं दी और काफिला रोक दिया। इसके बाद ज्ञापन लेकर उनकी बात शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि मथुरा जैसे पावन धार्मिक क्षेत्र में मांस एवं मदिरा की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि केवल एक स्थान नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और सनातन सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे पवित्र क्षेत्र में मांस एवं मदिरा की बिक्री श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय है। मथुरा जाने से रोकने पर उन्होंने...