देहरादून, मार्च 16 -- देहरादून। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने 19 मार्च से शुरू हो रहे नव संवत और नवरात्रि पर्व में प्रदेश भर में मांस-मदिरा की दुकानों को बंद रखने की मांग की है। सोमवार को कचहरी स्थित डीएम कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञान डीएम के माध्यम से दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु घर-घर पूजा-अर्चना करते हैं और मांस-मदिरा से परहेज रखते हैं। दुकानों की बंदी से धार्मिक भावनाओं का सम्मान और प्रदेश में शांति-सौहार्द बना रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.