दरभंगा, अप्रैल 1 -- लहेरियासराय। महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को निरामिष दिवस मनाया गया। नगर निगम ने इस दिन मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। बावजूद इसके कई जगहों पर खुलेआम मांस-मछली की बिक्री करते देखा गया। नगर निगम के धावा दल ने तीन व्यापारियों से 15 सौ रुपए का जुर्माना वसूला। धावा दल के अनिल झा ने बताया कि जांच के दौरान लहेरियासराय गुदरी बाजार, दोनार चौक और लालबाग पानी टंकी के पास तीन लोगों को मांस, मछली व मुर्गा बेचते हुए पकड़ा गया। उनसे 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मौके पर बाजार प्रशाखा के विजय राम, शत्रुघ्न सहनी व मो. रियाज भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.