कराची, मई 31 -- बकरीद के बाद पाकिस्तान में बदहाली का माहौल है। आलम यह है कि सड़कों पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। बकरीद पर हुई कुर्बानी के बाद भी जहां-तहां मलबा फैला हुआ है। कुर्बानी के बाद बचे मांस के टुकड़े जहां-तहां बिखरे हुए हैं। भीषण गर्मी के चलते अब इसमें सड़न पैदा हो चुकी है और भयानक बदबू उठ रही है। इस वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गौरतलब है कुर्बानी का त्योहार बकरीद, तीन दिन तक मनाया गया है। इसके पीछे आम लोगों की लापरवाही के साथ-साथ कराची के नगर निगम का खराब प्रदर्शन भी जिम्मेदार माना जा रहा है। कितने टन मांस के टुकड़ेसिंध सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बकरीद के बाद कुल 1,42,816 टन से अधिक पशु अवशेष डंप किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें विभाजन में 64,122 टन तो केवल पशुओं के अ...