मांस की दुकानें शहर से बाहर करने का विरोध
वाराणसी, जुलाई 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मांस की दुकानों को शहर से बाहर करने के नगर निगम के फैसले का विरोध किया जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस, वामपंथी दलों, आम आदमी पार्टी और मीट विक्रेताओं ने प्रदर्शन किया। इससे पहले काफी संख्या में लोग पैदल मार्च करते सिगरा स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और करीब एक घंटे नारेबाजी की। उनका कहना है कि नगर निगम का यह फैसला उचित नहीं है। हजारों छोटे दुकानदारों, कामगारों और उनके परिवारों की आजीविका पर सीधा हमला है। चौकाघाट से दिनेश चौहान, शिवपुर मंडी के अवधेश पटेल ने कहा कि स्वच्छता के नाम पर छोटे कारोबारियों को शहर से बाहर किया जा रहा है। जबकि मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और ई-कॉमर्स कंपनियों पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाई जा रही। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को ज्ञापन सौं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.