हाथरस, दिसम्बर 15 -- - कोतवाली मुरसान पुलिस ने की कार्रवाई, अभियुक्त के कब्जे से दो जोड़ी भैंस के पैर, 3.20 कुंतल मांस किया बरामद हाथरस। कोतवाली मुरसान पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो जोडी भैंस के पैर, तीन कुंतल 20 किलोग्राम अवैध मांस के अलावा घटना में प्रयोग की जाने वाली कार व एक तंमचा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कोतवाली मुरसान पुलिस ने कंचना फाटक से पहले राया मथुरा हाथरस रोड से मथुरा नंबर की एक महिन्द्रा कार से प्रतिबंधित मांस तस्कर बहादुर सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी मौहल्ला जाटव प्राईमरी स्कूल के पीछे औरंगाबाद थाना सदर बाजार मथुरा को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने दो ज...