मऊ, मार्च 3 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बड़राव ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मांदी-शुकलौली से रामगढ़ खनतिया तक का संपर्क मार्ग इन दिनों जर्जर हालत में है। मांदी सिपाह बाजार नहर से शुरू होने वाले इस मार्ग की पिच पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। मांदी-रामगढ़ मार्ग वर्ष 2020-21 में बनी थी। क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग आज बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे, किसान और आम नागरिक इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विशेषकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई ...