रांची, मार्च 11 -- अड़की, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सोसोकुटी पंचायत के जारंगा गांव में बुधवार को सरहुल महोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पारंपरिक नृत्य और गीतों के माध्यम से प्रकृति पर्व सरहुल की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर मंदार की थाप पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।महोत्सव के अवसर पर जारंगा ग्राम प्रधान लक्ष्मण मुंडा, गोड़ाहप्पा ग्राम प्रधान विजय मुंडा, सोसोकुटी पंचायत के मुखिया चितरंजन सिंह मुंडा, पंचायत समिति सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.