हजारीबाग, जुलाई 11 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता  जिले के 24 मांडू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  2026 के अंतर्गत चल रहे गणना इनुमेरेशन कार्य को सुचारू और समयबद्ध बनाने के लिए गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय भवन में आयोजित इस विधानसभा स्तरीय बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह-अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव ने की।बैठक को संबोधित करते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्री उरांव ने कहा कि एक त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची का निर्माण करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पहली और सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है। उन्होंने सभी बूथ लेवल एजेंटो  को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। उ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...