रामगढ़, मई 27 -- मांडू ।निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मांडू प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्याऊ का व्यवस्था की गई है ।इस व्यवस्था का उद्देश्य प्रखंड कार्यालय आने वाले राहगीरों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि तेज गर्मी के दौरान लोगों को राहत मिल सके। मुख्यालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य नागरिक विभिन्न कार्यों से आते हैं। रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार की व्यवस्थाएं लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होंगी।प्रखंड प्रशासन ने जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करा रही है, जिससे लोगों को आसानी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। प्रखंड प्रश...