रामगढ़, जून 2 -- मांडू।निज प्रतिनिधि मांडू प्रखंड परिसर में संचालित पलाश आजीविका दीदी केफे कई दिनों से बंद पड़ी है ।अपने विभिन कार्यो से दूर दराज से आए लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है।इससे प्रखंड कार्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि प्रखंड परिसर स्थित कैंटीन का संचालन पलाश आजीविका दीदी कैफे झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की देखरेख में संचालित किया जा रहा था। कैंटीन खुली रहने के दौरान लोगों को चाय, नाश्ता तथा अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उचित दर पर उपलब्ध हो जाती थी। जिससे लोगों को चाय नाश्ता के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है ।ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड कार्यालय में विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्र, पेंशन, मनरेगा तथा अन्य क...