मांडा में महिला के खाते से 6:47 लाख उड़ाए
गंगापार, मई 9 -- क्षेत्र के बामपुर गांव निवासी एक महिला के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने ई-सिम हैकिंग के जरिए 6.47 लाख रुपये पार कर दिए। मामले में पीड़िता ने थाना मांडा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बामपुर उपहार निवासी किरन देवी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की मांडा रोड शाखा में खाता है। आरोप है कि जालसाजों ने पहले उनका मोबाइल नंबर हैक कर ई-सिम में कन्वर्ट कर लिया और उसके बाद खाते से कुल 6,47,750 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.