गंगापार, जून 6 -- रात के लिए लाइनमैन उपलब्ध न होने से बिजली का तार टूटने पर दर्जनों गांवों में 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मच गया। लाइनमैन की कमी होने से दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं को पूरी रात अक्सर रतजगा करना पड़ता है। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र के पीछे कनेवरा गांव में बिना आंधी, बरसात बिजली का तार अचानक टूट गया, जिससे मांडा खास फीडर के कनेवरा, चकडीहा, राजापुर, भरारी द्वितीय, मांडा खास, खवास का तारा, कटका, गिरधरपुर आदि गांवों की बिजली गायब हो गई। बिजली गायब होने के कारण राजापुर, मांडा खास प्रथम व मांडा खास द्वितीय पेयजल समूह की पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। तमाम परेशान लोग ग्राम प्रधान मांडा डाक्टर असद अली के साथ रात लगभग दस बजे मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र गये। उपकेंद्र पर एसडीओ, जेई सहित कोई भी जिम...