गंगापार, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर मांडा खास में निकली पारंपरिक शिव बारात में आकर्षक झांकी और डीजे के साथ धार्मिक धुनों और हर हर महादेव के नारे के साथ शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में एहतियातन इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस, महिला दरोगा व महिला आरक्षी तैनात रहे। रविवार को महाशिवरात्रि पर मांडा के रानी के तालाब स्थित प्राचीन शिवालय से विशाल शिव बारात निकाली गई। महाशिवरात्रि बारात समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुशवाहा व समिति के पदाधिकारियों संग इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा, दरोगा चंद्र पाल सिंह, शिव कुमार गोयल सहित तमाम पुलिस कर्मी, महिला दरोगा व महिला आरक्षी एहतियातन तैनात रहे। शिव बारात में आगे आगे दौड़ता घुड़सवार पीछे झांकी और डीजे के साथ भारी संख्या में महिला व पुरुष भक्त शामिल रहे। शिव ...