गंगापार, अप्रैल 26 -- एक तरफ स्कूल चलो अभियान सहित विभिन्न आकर्षक नारों के साथ परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन के लिए भीषण धूप में बच्चों से रैली निकलवाई जा रही है। दूसरी ओर मांडा क्षेत्र के आधा दर्जन उच्च प्राथमिक विद्यालय एकल हैं। इन एकल विद्यालयों के इकलौते गुरुजी जब सरकारी या व्यक्तिगत कार्य से विद्यालय में नहीं रहते, तो उस दिन विद्यालय में अवकाश रहता है। मांडा क्षेत्र में कुल 143 परिषदीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 20 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 89 प्राथमिक विद्यालय, 33 कंपोजिट विद्यालय और एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय है। 20 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय देवा, ऊंचडीह उपरौध , निश्चिंतपुर, हाटा और सिरावल में केवल एक अध्यापक नियुक्त हैं। इन आधा दर्जन विद्यालयों को एकल विद्यालय कहा जाता है। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.