गंगापार, दिसम्बर 8 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा राजमहल की कुलदेवी, 108 सिद्धपीठों में एक मां मांडवी देवी धाम का वार्षिक बड़ा मेला सोमवार को मनाया गया। मेले में दूर दराज के तमाम दुकानदार व श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। एहतियातन मांडा पुलिस, महिला दरोगा व आरक्षी तथा होमगार्ड भी मेले में लगाए गए थे।सोमवार को मांडा दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र में स्थित सिद्ध पीठ मां मांडवी देवी धाम का वार्षिक बड़ा मेला पारंपरिक ढंग से पौष माह के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है। सोमवार को आयोजित बड़े मेले का शुभारंभ मां की पहली पूजा करके धाम के पुजारी प्रिंस द्विवेदी ने किया। मेले में क्षेत्रीय व दूर दराज के तमाम दर्शनार्थियों व दुकानदारों ने भाग लिया। बच्चों ने भी झूले आदि का आनंद उठाया। घर गृहस्थी के तमाम सामानों की भी महिलाओं ने जमकर खरीदारी भी की। मौसम साफ हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.