रांची, जनवरी 2 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तरंगा गांव से मुस्लिम श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में आयोजित होनेवाले चार दिनी आलमी इज्तेमा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को रवाना हुआ। इससे पहले श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दुआ मांगी और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की। इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल था। जत्था का नेतृत्व कर रहे सदर जावेद खान ने बताया कि आलमी इज्तेमा इस्लामी शिक्षाओं, आत्मचिंतन और भाईचारे का महत्वपूर्ण मंच है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...