मांडर विकारियेट काथलिक सभा की आमसभा आयोजित
रांची, सितम्बर 20 -- चान्हो, प्रतिनिधि। संत जॉन मरिया वियानी चर्च, चान्हो में रविवार को मांडर विकारियेट काथलिक सभा की आमसभा आयोजित हुई। इसमें विकारियेट की नौ पल्लियों से बड़ी संख्या में पिताओं और विश्वासियों ने भाग लिया। मुख्य समारोह में रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईन्द ने पवित्र मिस्सा बलिदान की अध्यक्षता की। प्रवचन में उन्होंने दाखबारी के मजदूरों के बाइबिल दृष्टांत का उल्लेख करते हुए कहा कि ईश्वर का न्याय मानवीय गणना से अलग है। उन्होंने विश्वासियों से ईश्वर की उदारता को जीवन में अपनाने और परिवार व समाज में क्षमा, समझ और मसीह के प्रेम की भावना मजबूत करने का आह्वान किया। फादर वलेरियन लोबो ने परिवार और कलीसिया में पिताओं की जिम्मेदारी, जबकि फादर चोन्हस लकड़ा ने नशे से होनेवाली हानि और उससे मुक्ति पर संदेश दिया। समापन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.