रांची, जून 7 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर थाना क्षेत्र के करगे गांव में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे के भीतर एक किशोर सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधीक्षक रांची और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक खलारी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पीड़िता को मेडिकल जांच और उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके बाद मांडर, चान्हो, बुढ़मू और आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- फिर शर्मसार हुआ रांची, युवती के साथ 7 लड़कों ने किया गैंगरेप; FIR दर्ज इस दौरान करगे गांव के ही आयुष उरांव, प्रकाश मुंडा उर्फ पापड़ मुं...