रांची, जनवरी 27 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मिशन और मांडर के बीच हुए सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार की रात लगभग सात बजे की है। बताया जाता है कि चान्हो थाना क्षेत्र के पकरियो निवासी महमूद अंसारी और शमीम अंसारी बाइक से जा रहे थे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों को रेफरल अस्पताल मांडर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महमूद को रिम्स रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महमूद के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...