रांची, जनवरी 8 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर के फॉरेस्ट मैदान में गुरुवार को शहीद टिकैत उमरांव सिंह और उनके दीवान शहीद शेख भिखारी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहीं। उन्होंने दोनों अमर शहीदों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वर्तमान दौर में शहीद टिकैत उमरांव सिंह और शेख भिखारी की शहादत को गहराई से समझने और उनके आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में सीओ चंचला कुमारी, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शमीम अख्तर, उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद, तबारक खान, युवा नेता शमशुल शेख आदि मौजूद थे। शहादत दिवस कार्यक्रम के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.