रांची, जनवरी 2 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शुक्रवार को मांडर प्रखंड की कंजिया पंचायत के पुंगी गांव में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिनी कार्रवाई के तहत विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पीएलवी सुमन ठाकुर, विनिता कुमारी, सोनी कुमारी, डॉ अनिल कुमार, आफताब अंसारी, शामी अंसारी, तालिब अंसारी, कालेन्द्र गोप एवं राजा वर्मा आदि मौजूद थे। एलएडीसी चीफ, प्रवीण ने कहा कि 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़कों की शादी, बाल विवाह कहलाती है। इससे शिक्षा बाधित होती है, जिससे भविष्य अंधकारमय होता है। घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार का खतरा बढ़ जाता है। कम उम्र में गर्भावस्था और प्रसव से मां और बच्चे दोनों को गंभीर स्वास्थ्य जोखिम होता है। उन्होंने समाधान और रोकथाम पर फो...