रांची, जून 20 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। पहली घटना मांडर थाना चौक के निकट की है। सोसई निवासी 19 वर्षीय मनदीप बाड़ा अपनी बाइक से मांडर से घर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक एक ऑटो की चपेट में आ गई। हादसे में उनके एक पैर की हड्डी टूट गई। दूसरी घटना नारो के निकट हुई, जहां सरवा निवासी 35 वर्षीय क्लेश महतो बाइक से जा रहे थे और असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- मांडर में सड़क हादसे में तीन युवक घायल इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल मांडर लाया गया, जहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...