रांची, फरवरी 25 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुड़मा चौक के पास एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बुधवार की शाम चार बजे की है। रांची की ओर से आ रही कार पहले डिवाइडर से टकराई, इसके बाद सड़क के किनारे लगी रेलिंग पर चढ़ गई। बताया जाता है कि डिवाइडर पार कर रहे एक स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया था। हालांकि दुर्घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...