रांची, अप्रैल 27 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मांडर मिशन स्थित कॉन्स्टेंट लिवेन्स हॉस्पिटल के पास रविवार देर रात कार और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। घायलों की पहचान रातू थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय विकास उरांव और 19 वर्षीय महाबीर उरांव के रूप में हुई है। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी हॉस्पिटल से निकल रही कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्ती पुलिस ने तुरंत दोनों को कॉन्स्टेंट लिवेन्स हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...